शिवपुरी: मध्य प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक मध्यान्ह भोजन योजना पोहरी विधानसभा क्षेत्र में समूह संचालकों अधिकारियों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। स्थिति यह है कि स्कूलों में मध्यान भोजन के नाम पर बच्चों को पतली दाल और जली रोटी परोसी जा रही है।स्कूली बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन में पौष्टिक आहार खीर पुरी पराठे और अच्छी सब्जी केवल दीवारों पर लिखे मीनू की शोभा बढ़ा रही है।
पोहरी विधानसभा क्षेत्र के बागोदा, खरई जालिम, माता का वीलवरा, झलबासा, रामखेड़ी, मारोरा खालसा, नरैया खेड़ी, रामखेड़ी, सेगाडा, भदरोनी, खरवाया, चांदपुर, पूरा, आनंदपुर, बरईपुरा, गढा, गलथुनी, हिनोतिया, वागलोन, भेंसरावन, छर्च, आमई, महलोनी, टपरा, गढ़ला आदि गांवों के स्कूलों में मध्यान भोजन वितरण में समूह संचालकों द्वारा जमकर गड़बड़ी की जा रही है।
fastsamachar.com के संवाददाता धर्मेंद्र शर्मा ने जब इस स्थिति से पोहरी एसडीएम राजन वी नाडिया को अवगत कराया तो उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।






Be First to Comment