Press "Enter" to skip to content

60 छात्राओं नें सीखे आत्मरक्षा के गुर, कहा हम कर सकते हैँ अपनी सुरक्षा / Shivpuri News

शिवपुरी: 15 दिन पहले तक हम खुद को कमजोर महसूस करते थे, लेकिन कराटे सीखने के दौरान इतना आत्मबल आ गया है कि अब हम विषम परिस्थितियों में भी दुश्मन का सामना कर सकते हैं। फिर चाहे वह घर का दुश्मन हो या बाहर का। यह बात सोमवार को विवेकानंद सभागार में आयोजित हुए आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रा पावनी बंसल ने कही।

दरअसल कॉलेज छात्राओं के लिए विशेष रुप से कराटे का प्रशिक्षण 15 दिन का दिया गया। जिसमें 60 छात्राएं शामिल थी। इन छात्राओं ने जब प्रशिक्षण पूर्ण रूप से हासिल कर लिया और यह खुद की आत्मरक्षा के लिए तैयार हो गई तो शिविर का समापन विवेकानंद सभागार में किया गया। जिसमें प्रशिक्षण देने वाली कराटे विशेषज्ञ कृति सक्सेना ने कहा कि आमतौर पर जो बदमाश होते हैं वह लड़कियों की चाल ढाल देखकर समझ जाते हैं कि यह कमजोर है, हम से मुकाबला यह नहीं कर सकेंगी। यही कारण है कि वह हावी होने का प्रयास करते हैं। ऐसे में हम यदि खुद कराटे की विधा सीख ले और अपने अंदर आत्मविश्वास प्रकट करने तो हर परेशानी का सामना किया जा सकता है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम थे, जिन्होंने बेटियों की इस प्रतिभा को सराहा। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने कहा कि बेटियां आसमान छू रही है, अब आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी अग्रसर है। आयोजन के दौरान महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अमित भार्गव, कॉलेज प्राचार्य डॉ महेंद्र कुमार, खेल विभाग की प्रमुख पूनम सिंह, एनएसएस की डॉक्टर पल्लवी शर्मा गोयल, प्रोफेसर दिग्विजय सिंह सिकरवार सहित कई लोग उपस्थित थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!