Press "Enter" to skip to content

शिव मंदिर पर दर्शन करने गई 3 बहनों पर किया मधुमक्खियों नें हमला, तीनों घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: कोलारस थाना क्षेत्र के खोखर गांव में सोमवार को शिव मंदिर पर दर्शन करने पहुंची तीन चचेरी बहनों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। खेत पर काम कर रहे ग्रामीणों ने तीनों बहनों को शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

खोखर गांव की रहने वाली तीन चचेरी बहन संध्या पुत्री अजमेर रावत उम्र 20 साल, अंजू पुत्री उदय सिंह रावत उम्र 18 साल और कामिनी पुत्री ओम प्रकाश रावत उम्र 18 साल सोमवार को शिव मंदिर पर दर्शन करने के लिए पहुंची हुई थी। मंदिर में दर्शन करने के दौरान पास ही में आम के पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते से निकलकर मधुमक्खियों ने एकाएक तीनों बहनों पर हमला बोल दिया। जिसेमें तीनों बहनें बुरी तरह से घायल हो गई। पास के खेतों में किसान काम कर रहे थे। जब तक वे तीनों बहनों को बचाने पहुंचे तब तक तीनों चचेरी बहनें मधुमक्खी के हमले से बेहोश हो चुकी थी। खास बात यह रही कि मधुमक्खियों ने तीनों चचेरी बहनों के अलावा बचाने पहुंचे किसी भी ग्रामीण पर हमला नहीं बोला। तीनों चचेरी बहनों को उपचार के लिए बेहोशी के हालत में शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!