शिवपुरी: शिवपुरी के तेंदुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम लालकंद से एक युवक बाइक की किस्त जमा करने शिवपुरी के लिए निकला था वही गांव से 1 किलोमीटर आगे पहुंचा तो सामने से तेज रफ्तार आ रही बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें युवक की मौत हो गई है.
जानकारी के अनुसार कल्ला ओझा ने बताया कि उसका भाई अतवेश ओझा उम्र 35 साल, बहन सपना ओझा उम्र 18 साल ग्राम लालकंद से शिवपुरी बाइक की किस्त जमा करने के लिए निकला था वही गांव से 1 किलोमीटर आगे सामने से आ रही रंजीत जाटव की बाइक में बाइक जा टकराई जिससे वह घायल हो गया. वही घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है वहीं युवक का पीएम कराया जा रहा है. मृतक युवक को मोबाइल चलाना नहीं आता था इसलिए अपनी बहन सोनम ओझा को लेकर किस्त जमा करने आ रहा था.
आपको बता दें कि बाइक पर सवार सोनम ओझा और अन्य बाइक पर सवार रंजीत जाटव भी घायल है. जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.






Be First to Comment