शिवपुरी: हेड कॉन्स्टेबल ने बीच सड़क पर एक दंपती के साथ मारपीट कर दी। दंपती पत्नी और दो बच्चों के साथ बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने दंपती को बचाया। इस दौरान वहां पर एसआई भी मौजूद थे। हेड कॉन्स्टेबल की ड्यूटी भारत जोड़ो यात्रा में लगी थी लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा था।
शिवपुरी के पिछोर बस स्टैंड का है। रविवार को उमरी कलागांव के रहने वाले प्रमोद शर्मा अपनी पत्नी सुष्मिता शर्मा और दो बच्चों के साथ खनियाधाना से लौट रहे थे। वे पिछोर में बस बदलने के लिए रुके थे। तभी वहां नशे में धुत प्रधान आरक्षक दीपक चौहान ने प्रमोद के गले में हाथ डाल दिया। इसके बाद उससे गाली गलौज कर पीटना शुरू कर दिया। पति को पिटता देख उसकी पत्नी उसे बचाने पहुंची तो हेड कॉन्स्टेबल ने उससे भी मारपीट की।
पत्नी और बच्चों को होटल पर बैठाया था
पीड़ित प्रमोद ने बताया कि वे पत्नी और बच्चों को होटल पर बैठाकर टॉयलेट करने के लिए गए थे। तभी पिछोर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक दीपक चौहान शराब के नशे में वहां आया। उसने मुझसे मारपीट की। पत्नी बचाने आई तो उसे भी पीटा। मौके पर मौजूद लोगों ने हमें बचाया। इस दौरान पिछोर थाना में पदस्थ एएसआई सुखदेव भगत भी मौजूद थे। इसके बाद मैंने पिछोर थाने में केस दर्ज किया।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में लगी थी ड्यूटी, नहीं पहुंचा
बता दें कि प्रधान आरक्षक दीपक चौहान की ड्यूटी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में लगाई गई थी। वह बकायदा 29 नवंबर को अपनी रवानगी लेकर निकला थे, लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। 29 नवंबर से प्रधान आरक्षक दीपक पिछोर थाने में भी अनुपस्थित रहा। पिछोर थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर का कहना है कि दंपती ने प्रधान आरक्षक दीपक चौहान के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।






Be First to Comment