शिवपुरी: महिला एवं बाल विकास विभाग करेरा अंतर्गत संचालित आंगनबाडी केंद्र का एसडीएम करैरा दिनेश चंद्र शुक्ला के निर्देशन में परियोजना अधिकारी प्रियंका बुनकर एवं सेक्टर पर्यवेक्षकों द्वारा सतत निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी एवं सेक्टर पर्यवेक्षकों के निरीक्षण में पिछले माह ऑगनवाडी कार्यकर्ताओ एवं सहायिकाओं के अनुपस्थित रहने व नियमित रूप से विभाग की केंद्र पर सेवाएं न देने, इसके साथ ही योजनाओं जैसे लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, सम्पर्क एप में समग्र पंजीयन, सीएम हेल्पलाइन व कुपोषित बच्चों का प्रबंधन आदि का विधिवत संचालन न करने के कारण 17 आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं जिनमे सुमन गुप्ता, रामकुमारी रावत, महादेवी जाटव, प्रीति शर्मा, नीता गुप्ता, रामसखी पाल, अंजू बूंदेला, बंदना मेवा फरोस, सन्नो बानो, सुस्मिता यादव, मेनका तिवारी, सुखदेवी पाल, दुर्गेस राजा चौहान, मुन्नी वंशकार, अर्चना बुद्ध, रानी यादव एवं 12 ऑगनवाडी सहायिकाओं सुमन ओझा, अनीता जाटव, उषा केवट, पुष्पा गुप्ता, अनीता सेन, प्रीति गुप्ता, प्रभा साहू, लक्ष्मी परिहार, गीता चौरसिया, फरीदा बानो, कुशमा वंशकार, धनकू परिहार का 3 से 7 दिवस का मानदेय राजसात करने की कार्रवाई की गई है।
परियोजना अधिकारी प्रियंका बुनकर द्वारा बताया कि जो भी स्व सहायता समूह बच्चों के खाना-नाश्ता वितरण में लापरवाही सेक्टर पर्यवेक्षकों के निरीक्षण में मिले है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। अच्छी गुणवत्ता का नाश्ता, खाना वितरण नहीं किए जाने के कारण गोंड बाबा समूह सिल्लारपुर, फुरतला स्वसहायता समूह धवारा, घरयाली स्व सहायता समूह नगर पंचायत करैरा, जय मां काली स्वसहायता समूह नगर पंचायत करैरा, एकता स्वसहायता समूह अमोला, लक्ष्मीबाई स्वसहायता मछावली, क्रांति स्व सहायता निचरोली के समूहों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किए गए हैं। कुछ समूहों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उक्त समूहों की राशि राजसात करने की कार्यवाही की गई है।

अनियमितताओं बरते जाने पर 17 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित 8 स्वसहायता समूह पर हुई कार्रवाई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- अवैध कब्जों पर कार्रवाई की मांग, आजाद समाज पार्टी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- 6 साल के मासूम की उंगलियां काटने का आरोप, पीड़ित पिता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News6 साल के मासूम की उंगलियां काटने का आरोप, पीड़ित पिता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News

- 20 साल से जोत रहे खेत में विवाद, लाठी-कुल्हाड़ी से हमला; पिता-पुत्र घायल / Shivpuri News
- चार दिन से गुल रही बिजली, छात्राओं ने किया चक्काजाम; हंगामे के बाद जागा बिजली विभाग / Shivpuri News
- सरकारी स्कूल की छत भरभराकर गिरी, बड़ा हादसा टला; जर्जर भवनों पर फिर उठे सवाल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News









Be First to Comment