Press "Enter" to skip to content

FCI की रैक पर खाली होने 3.80 लाख का गेहूं भरकर निकला ट्रक धर्मकांटे से गायब, खाली ट्रक किया बरामद / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के फोरलेन रोड स्थित ककरवाया से एफसीआई की रैक पर खाली होने के लिए 3.80 लाख रु. कीमत का सरकारी गेहूं लेकर निकला ट्रक गायब हो गया है। कांटा कराने के लिए ड्राइवर ट्रकों की लंबी लाइन में अपना ट्रक खड़ा करके घर चला गया था। सुबह पहुंचने पर देखा तो ट्रक गायब था। देहात थाना पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले में छानबीन शुरू कर दी है। फरियादी रियाज खान (45) पुत्र सत्तार खान उम्र निवासी इंदिरा काॅलोनी मस्जिद के पास थाना फिजिकल शिवपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह दस चक्का ट्रक क्रमांक आरजे11जीए1740 को स्वयं चलाता है।

30 नवंबर अपने ट्रक में करीब 1.30 बजे कोलारस के श्रीजी गोदाम से एफसीआई का 380 बोरी (प्रति बोरी 50 किग्रा) गेहूं भरकर शिवपुरी रेलवे स्टेशन रैक पर खाली करने आ रहा था। ठेकेदार संतोष तायल ने कहा कि अपने ट्रक को केएस धर्मकांटा फोरलेन बायपास ककरवाया पर लगा दो। ट्रक को धर्मकांटे पर लगी गाड़ियों के पीछे लगा दिया।

चूंकि पहले भी हम वहीं पर कांटा कराने के बाद गाड़ी खाली कराने रेलवे स्टेशन जाते हैं। शाम 6 बजे गाड़ी लॉक करके घर आ गया था। गाड़ी की देखरेख चौकीदार करता है। 1 दिसंबर 2022 की सुबह 7 बजे पहुंचा तो गाड़ी मौके पर नहीं मिली। आसपास लोगों से पूछताछ की तो किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। अज्ञात चोर रात में गाड़ी चोरी करके ले गया है। वहीँ देहात था पुलिस नें खाली ट्रक को मझेरा हाईवे से बरामद कर लिया हैँ, अज्ञात चोरो पर केस दर्ज कर चोरो की तलाश शुरू कर दी हैँ.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!