Press "Enter" to skip to content

ख़राब सड़क पर अनियंत्रित होकर बाइक गिरी, पत्नी की मौत, पति घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के रामनगर टोल प्लाजा पर एक बाइक के अनियंत्रित होने से बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। घायल पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल पति को इलाज के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम बूढ़ी बरौद का रहने वाला करण जाटव (40) अपनी पत्नी के साथ बीती रात बाइक पर सवार होकर ग्राम खरई की तरफ से पड़ोरा की तरफ आज रहा था। इसी क्रम में टोल टैक्स के पास बाइक अचानक से अनियंत्रित हो गई। जिसके चलते बाइक फिसलते हुए टोल टैक्स के बैरीकेड्स से जा टकराई। हादसे में दोनों घायल हो गए। महिला ने तो कुछ ही मिनटों में मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि करण जाटव की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

लापरवाही ने ली जान

रामनगर टोल प्लाजा पर बाइकों की निकासी के लिए अलग सर्विस रोड डाली गई है। टोल प्लाजा की सर्विस रोड़ की हालत बहुत ही खराब है। बताया गया कि अक्सर बाइक सवार इस सर्विस रोड पर हादसे का शिकार होते रहते हैं। इसके बावजूद टोल प्लाजा ने इस मार्ग को सही कराने के कोई भी प्रयास नहीं किए है। इसके कारण एक और हादसा घठित हो गया। जिसमें एक महिला की मौत हो गई और महिला के पति की हालत नाजुक बनी हुई है। कोलारस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!