Press "Enter" to skip to content

कोलारस न्यायालय से रात के अँधेरे में 6 कुर्सियां चोरी, बारदात CCTV में कैद / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें ना तो पुलिस का डर है और ना ही कानून का। यहां चोरों ने कोलारस स्थित न्यायालय परिसर से 6 कुर्सियां चोरी कर फरार हो गए। अभिभाषक संघ ने इसकी शिकायत कोलारस पुलिस थाने में पहुंचकर दर्ज कराई हैं। न्यायालय परिसर से कुर्सी चोरी की घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है।

देर रात लगभग 1.30 बजे चोर मुंह ढक कर कोलारस स्थित न्यायालय परिसर के अंदर घुसा। चोर वहां से एक-एक करके 6 कुर्सियों को चुराते हुए रेस्ट हाउस की ओर निकल गया। इससे पहले भी चोरों ने यहां से 4 कुर्सियों को चुराया था। अभिभाषक संघ ने इसकी शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई है। कोलारस पुलिस ने शिकायत दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!