शिवपुरी: शिवपुरी के नरवर में आधार कार्ड सेंटर चलाने वाली संचालिका ने आज शिकायत करते हुए बताया कि वह आधार कार्ड सेंटर का संचालन करती है. और उसके क्षेत्र के कुछ पार्षद पति आए दिन उसे धमकी देते हैं और अवैध पैसों की मांग करते हैं.
जानकारी के अनुसार करिश्मा कोली पुत्री रामजीलाल कोली निवासी वार्ड नंबर 4 नरवर ने बताया कि वह अपने क्षेत्र में आधार कार्ड सेंटर का संचालन करती है वही क्षेत्र के कुछ पार्षद पति विजेंद्र गुर्जर, मानवेंद्र सोलंकी, शंकर लाल रजक जो कि पार्षद पति है वह उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं और गाली गलौज करते हैं.
करिश्मा ने बताया कि पार्षद पति आए दिन परेशान करते हैं, आधार सेंटर संचालित करना महंगा पड़ रहा है वहीं करिश्मा का कहना है कि वह कहते हैं कि जिन लोगों को हम भेजें उनसे पैसे नहीं लेना वह हमारे वोटर्स हैं और नगर परिषद नरवर अब 5 वर्षों के लिए हमारी है और कमीशन के पैसों की भी मांग करते हैं करिश्मा ने आज कलेक्टर से जनसुनवाई में गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है.
वही इस संबंध में पार्षदों का कहना है कि आधार कार्ड सेंटर पर अवैध वसूली की जाती थी और ज्यादा पैसे लिए जाते थे और समय की स्थिति भी स्पष्ट नहीं बताई जाती थी, इसलिए वहां पर उन लोगों को समझाने गए थे लेकिन वह उल्टे ही अभद्र भाषा का उपयोग करने लगे और f.i.r. कराने की धमकी देने लगे जिसके बाद तहसीलदार विजय शर्मा को अवगत कराया उसके बाद मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच की और सभी के कथन लिए हैँ.






Be First to Comment