Press "Enter" to skip to content

प्राइमरी स्कूल चिटोरी खुर्द में शासकीय शिक्षक महेश गुप्ता पर किया लाठी से अतवल आदिवासी ने हमला, 7 टांके आए / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम चिटोरी खुर्द में एक युवक ने शिक्षक पर एक युवक ने हमला कर दिया इसके बाद अन्य शासकीय शिक्षक ने उसे जिला अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया है जहां सरकारी शिक्षक का उपचार जारी है.

जानकारी के अनुसार महेश गुप्ता पुत्र खयाली गुप्ता उम्र 61 साल निवासी बैंक कॉलोनी शासकीय प्राइमरी स्कूल चिटोरी खुर्द में पदस्थ है. वही आज वह स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहे थे तभी स्कूल परिसर में अतवल आदिवासी आया और अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगा जिसके बाद शिक्षक महेश गुप्ता बीच-बचाव में पहुंचे तो अतबल ने शिक्षक महेश गुप्ता के सिर पर लाठी से हमला कर दिया जिसके बाद अन्य शिक्षक ने उसे जिला अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया जहां उनका उपचार जारी है. शिक्षक महेश गुप्ता के सिर में 7 टांके आए है .

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!