Press "Enter" to skip to content

11 दिसम्बर को होगा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट कोचिंग का ट्राइयल / Shivpuri News

शिवपुरी: खेल मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया के प्रयासों से भारत की प्रथम शासकीय राज्य महिला क्रिकेट अकैडमी का संचालन मुख्य प्रशिक्षक श्री अरुण सिंह के मर्गदर्शन में श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में किया जा रहा है साथ ही बालकों के लिए डे बोर्डिंग स्कीम भी यहाँ संचालित हो रही है ज़िले के क्रिकेट खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल विभाग द्वारा 11 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से चयन ट्राइयल रखा गया है इसमें ज़िले के 14 वर्ष से लेकर 20 वर्ष तक के उत्कर्ष बालक और बालिकाओं का चयन किया जाएगा। इन खिलाड़ियों को भविष्य में क्रिकेट अकैडमी में चयन हेतु तैय्यार किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी के के खरे ने बताया है की यह ज़िले क्रिकेट खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए एक अच्छा अवसर है स्पोर्ट्स अब सिर्फ़ कोचिंग और प्रतियोगिता कराना नही है बल्कि टेक्निकल सब्जेक्ट पर भी फ़ोकस करना है जैसे स्किल डिवेलप्में, प्लेइंग टेम्परामेंट, पोस्ट फ़ीड्बैक स्ट्रैटेजी, क्वालिटेटिव और क्वांटिटेटिव अनालिसिस, बीयोमेकेनिक्स अनालिसिस और अन्य विषय। खिलाड़ियों को इनहि सब को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट कोचिंग दी जाएगी और उनका एक डेटा बेस भी बनाया जाएगा। जो खिलाड़ी इस योजना में आना चाहते वे 10 दिसम्बर को कार्यालय आकर रजिस्ट्रेशन फ़ॉर्म लेले और 11 दिसम्बर को ट्राइयल वाले दिन अपने साथ जिला खेल परिसर के क्रिकेट ग्राउंड लेके आए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!