शिवपुरी: शिवपुरी के जिला अस्पताल में एक व्यक्ति को भर्ती कराया गया है वहीं युवक रिश्तेदारी में जा रहा था तभी रास्ते में बाइक फिसलने से वह दुर्घटना का शिकार हो गया और रातभर तड़पता रहा अलसुबह लोगों ने सूचना दी जिसके बाद रिश्तेदार उसे जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसका उपचार जारी है.
जानकारी के अनुसार छतर सिंह आदिवासी पुत्र नारायण आदिवासी उम्र 48 साल निवासी मानकपुर पिछोर तहसील से धर्मपुरा कोलारस तहसील आ रहा था तभी रास्ते में गोरा के पास एक्सीडेंट हो गया वहीं युवक की बाइक से फिसली और वह दुर्घटना का शिकार हो गया जिसके बाद रात भर डला रहा सुबह जैसे ही शिवपुरी से सब्जी लेकर कुछ लोग जा रहे थे तब उन्होंने मानकपुर गांव में सूचना दी सभी रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसका उपचार जारी है. युवक के चेहरे पर चोट के निशान है.






Be First to Comment