Press "Enter" to skip to content

न्यूजीलैंड में भारत का दम, मुस्कान शेख ने जीता गोल्ड मेडल, 2 दिसंबर को होगा जोरदार स्वागत / Shivpuri News

शिवपुरी की बेटी मुस्कान शेख ने न्यूजीलैंड में आयोजित पावर लिफ्टिंग कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता में 4 गोल्ड मेडल हासिल कर भारत का परचम पूरी दुनिया में फहरा दिया है.दरअसल बीते माह मुस्कान का सिलेक्शन कॉमनवेल्थ के लिए हुआ था जिसमें उन्होंने 4 गोल्ड मेडल हासिल किए हैं.

शिवपुरी जिले के छोटे से गांव मझेरा की रहने वाली हैं मुस्कान शेख

मुस्कान शेख शिवपुरी जिले के छोटे से गांव मझेरा की रहने वाली हैं.उनके पिता दारा मोहम्मद पोल्ट्री फार्म व्यवसाई हैं.अपनी बेटी के साथ दारा मोहम्मद ने पूरी मेहनत की और ना केवल खुद उनके प्रशिक्षक बने बल्कि देशभर में जहां जहां प्रतियोगिताएं आयोजित हुई वहां वे उनके साथ जाकर उत्साहवर्धन करते रहे जिससे मुस्कान हर प्रतियोगिता में फतह हासिल करती चली गयी. मुस्कान शेख की इस सफलता ने ना केवल शिवपुरी मध्य प्रदेश बल्कि पूरी दुनिया में भारत का परचम लहरा दिया है.इससे पहले मुस्कान शेख ने अगस्त 2022 में ऑल इंडिया पावर लिफ्टिंग कंपटीशन में दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीते थे

पावर लिफ्टिंग कॉमनवेल्थ गेम्स में न्यूजीलैंड के लिए इंडिया टीम का पहला ग्रुप 22 सदस्यों का 25 नवंबर को रवाना हुआ था,जिसमें ग्राम मजेरा की बेटी मुस्कान शेख भी शामिल थी। मुश्कान 2 दिसंबर को भारत लौटेगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!