शिवपुरी: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री दीपक गुप्ता के निर्देशन में श्रीमती दीपाली शर्मा द्वितीय जिला न्यायाधीश शिवपुरी एवं श्रीमती अर्चना सिंह जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में आज संविधान दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी में जागरूकता कार्यक्रम एवं शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में समस्त विद्यालय के स्टाफ एवं छात्राओं के साथ संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में श्रीमती दीपाली शर्मा द्वितीय जिला न्यायाधीश शिवपुरी के द्वारा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के प्रावधानों की विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं के साथ कोई अपराध घटित होता है तो उसकी रिपोर्ट भी महिला पुलिस के द्वारा लिखी जायेगी एवं जब बालिका साक्ष्य के लिए न्यायालय में आती है तब उनके साक्ष्य उनके माता-पिता एवं संरक्षक की उपस्थिति में होते हैं। उन्होंने कानून की जानकारी देते हुए बताया गया कि महिलाओं के लिए जो कानून बनाए गए हैं वह उनका दुरुपयोग ना करें उनका सही से सदुपयोग करें।
श्रीमती अर्चना सिंह जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा उपस्थित छात्राओं को संविधान में वर्णित मूल अधिकार मूल कर्तव्य के बारे में जानकारी देते हुए भारतीय संविधान के इतिहास पर प्रकाश डाला एवं निशुल्क विधिक सहायता, नालसा बच्चों के मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा योजना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी तथा महिलाओं के प्रति सभी प्रकार की हिंसा एवं भेदभाव को समाप्त किए जाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण आर्थिक विकास कौशल उन्नयन डिजिटल साक्षरता बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में जानकारी देते हुए उनके द्वारा बताया गया कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग एवं जागरूक रहना चाहिए तभी वे अपने अधिकारों का सही सदुपयोग कर सकती हैं एवं उनके द्वारा बताया गया कि जो बच्चे स्कूल की पढ़ाई छोड़ देते हैं उन्हें हमारे पैरा लीगल वालंटियर द्वारा समझाएस देकर उनका पुनः स्कूल में दाखिला कराया जाता है।
कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता में चयनित प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कामिनी शर्मा, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा काया शर्मा, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा पूजा धाकड़ को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए गए।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री ए के जैन द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रदीप भार्गव द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में विद्यालय के प्राध्यापक डॉ.ज्योत्स्ना सक्सेना डॉ.अनीता जैन, एस.एस.खंडेलवाल, डॉ.मनोज जैन, अनीता केमोर, एसएस मौर्य सहित अन्य प्राध्यापक एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी में संविधान दिवस का आयोजन किया गया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सिंध नदी की अवैध रेत पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 400 ट्रॉली रेत जब्त / Shivpuri News
- जलपरी’ के आरोपों पर मेला संचालक का बड़ा पलटवार: कहा- तय राशि से ज्यादा मांग रहीं रानू राजपूत, सबूत के तौर पर पुलिस को देंगे रिकॉर्डिंग / Shivpuri News
- बंटवारे के विवाद में नरवर तहसील में हाईवोल्टेज ड्रामा: तहसीलदार से विवाद के बाद मोबाइल टॉवर पर चढ़ा ग्रामीण, मां ने तख्त पर सिर पटककर किया हंगामा / Shivpuri News
- वायरल वीडियो के बीच दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने लगाए गंभीर आरोप; एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- मकान विवाद ने लिया हिंसक रूप, आधी रात सड़क पर लाठी-डंडे चले; कई घायल, एफआईआर दर्ज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment