Press "Enter" to skip to content

सास बहू में हुए झगड़े के बाद बहू ने पिया जहरीला कीटनाशक हालत बिगड़ने कराया अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बछौरा में खेत पर काम करने के दौरान किसी बात को लेकर सास बहू में झगड़ा हो गया।सास से झगड़ा होने के बाद नाराज बहू ने घर पहुंच कर घर में रखा जहरीला कीटनाशक पी लिया। कीटनाशक पीने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजनों ने महिला को इलाज के लिए पोहरी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा महिला का उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार कृष्णा पत्नी भीम सिंह जाटव उम्र 25 वर्ष निवासी बछौरा का शुक्रवार को खेत पर काम करने के दौरान अपनी सास से झगड़ा हो गया इससे नाराज कृष्णा ने घर में रखी इल्ली मारने की कीटनाशक दवाई पी ली जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। कृष्णा के पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे इलाज के लिए पहले पोहरी फिर जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा महिला का उपचार किया जा रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!