शिवपुरी: शिवपुरी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ठकुरपुरा में रहने वाली दसवीं की छात्रा ने एक स्वस्थ बच्चे को जिला अस्पताल में जन्म दिया है. वही जब घर वालों को इसका पता चला तो आरोपी के घर वाले पहुंचे तो आरोपी घर से फरार है.
जानकारी के अनुसार बीते रोज ठकुरपुरा की रहने वाली 16 साल की 10वीं की छात्रा को जिला अस्पताल में पेट दर्द की शिकायत को लेकर भर्ती कराया गया था. लेकिन डॉक्टरों को भी पता नहीं चला कि नाबालिक बच्ची 9 माह की प्रेगनेंट है उसके बाद उसे सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया जहां उसने शाम के 7 बजे एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया जिसके बाद सब हक्के बक्के रह गए कि 9 माह की प्रेग्नेंट होने का ना परिवार वालों को पता चला और ना ही डॉक्टरों को पता चला उन्होंने नाबालिक बच्ची को सर्जिकल का वार्ड में भर्ती कर दिया जिसके बाद आनन-फानन में उसे गायनिक वार्ड में भर्ती किया गया वहीं जब नाबालिग बच्ची से जब परिवार वालों ने पूछताछ की तो पता चला कि ठकुरपुरा के रहने वाले अजय राठोर के साथ लड़की का प्रेम प्रसंग चल रहा था और बच्चा उसी का है जिसके बाद अजय राठौर के घर परिजन पहुंचे जहां से अजय राठौर फरार बताया जा रहा है.
वही नाबालिक बच्ची के पिता ने अपने ही भाई की बेटे की बहू पर वैश्याव्रती के आरोप लगाए हैं उसने बताया कि बच्ची उसी के साथ में रहती थी मेरे पास तो 10, 15 दिन में आती थी वही तबीयत बिगड़ने पर पिता ने कहा कि वही इलाज कर आएगी और जब अस्पताल पहुंचे तो प्रेग्नेंट का का मालूम चला.






Be First to Comment