Press "Enter" to skip to content

शिमला मिर्च से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबने से 2 मजदूर की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: रन्नौद थाना क्षेत्र में शिमला मिर्च से भरा हुआ एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, ट्रक में चालक सहित 12 मजदूर सवार थे। इस हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार रन्नौद से एक ट्रक में शिमला मिर्च को भरकर दिल्ली की ओर ले जाया जा रहा था ट्रक में सेसई सड़क के अधिकतर मजदूर सवार थे जो अपने घर जा रहे थे। ट्रक सजाई और पचावला के बीच एक अंधे मोड़ की पुलिया पर आकर पलट गया। इस हादसे में कई मजदूर ट्रक के नीचे दबने से बुरी तरीके से घायल हुए है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रन्नौद थाना पुलिस ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से ट्रक में दबे सभी मजदूरों को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों की माने एक मजदूर ट्रक के नीचे करीबन एक घंटे तक दवा रहा जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र सहित शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। रन्नौद थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

2 मजदूरों की मौत, 8 घायल

इस हादसे में लाखन यादव निवासी सेसई सड़क और शैलू परिहार की मौत हुई है। इस हादसे में हक्कू परिहार पुत्र संतोष परिहार उम्र 24 वर्ष निवासी सेसई सड़क, जगदीश योगी पुत्र अशोक योगी उम्र 33 वर्ष निवासी सेसई सड़क, मनोज कुमार लोधी पुत्र प्रेम सिंह लोधी उम्र 25 वर्ष निवासी कासगंज उत्तर प्रदेश, अंकित यादव पुत्र धीरज यादव उम्र 24 वर्ष निवासी सेसई सड़क, धर्मेंद्र ओझा पुत्र प्रेम चंद्र ओझा निवासी सेसई सड़क, विक्की ओझा पुत्र शिवचरण ओझा निवासी सेसई सड़क, विक्की जाटव पुत्र रामवीर जाटव निवासी सेसई सड़क घायल हुए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!