Press "Enter" to skip to content

कबाड़ से भरे ट्रक की छत पर बैठा युवक, बिजली के तारों में उलझकर नीचे गिरा, मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात युवक की चलते ट्रक की छत से नीचे गिरकर मौत हो गई। सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।

अंबेड़कर कॉलोनी निवासी विवेक शाक्य उम्र 20 साल अपने छोटे भाई हेमन्त शाक्य के साथ बरौदी में विवेक राठौर के कबाड़ा गोदाम पर कबाड़ा छांटने का काम करता था। बीती रात वह अपने भाई और दोस्त नितिन जाटव के साथ गोदाम पर काम खत्म करके वापस लौट रहा था। रात ज्यादा हो गई थी इसलिए उन्हें ऑटो नहीं मिल रही थी। तो उन्होंने गोदाम मालिक से घर छुड़वाने की बात कही।

हेमन्त ने बताया कि गोदाम मालिक ने उन तीनों को ओवर लोड ट्रक क्रमांक MP07-GA-4770 पर बैठकर जाने की बात कही। जो कि पुट्ठा से भरा हुआ था। जब तीनों लोग ट्रक की छत पर बैठकर जा रहे थे। तभी रास्ते में बिजली के तार में विवेक उलझ गया। जिसकी वजह से वह नीचे गिर गया। हेमंत ने बताया कि वह ट्रक की छत से चिल्लाता रहा लेकिन ट्रक ड्राइवर ने काफी दूर जाने के बाद उनकी आवाज सुनी और ट्रक रोका। इसके बाद जल्द से जल्द घायल विवेक को जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ऑटो से जाते थे हर दिन गोदाम, विवेक था रील बनाने का शौकीन

जानकारी के अनुसार विवेक शास्त्र और उसका छोटा भाई हेमंत शाक्य प्रतिदिन ऑटो में सवार होकर कवाड़ा गोदाम मजदूरी करने के लिए जाते थे। विवेक सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौकीन था। वह अक्सर फ्री टाइम में सोशल मीडिया में व्यस्त रहता था। बीते रोज गोदाम पर ऑटो में सवार होकर जा रहे विवेक ने एक वीडियो रील बनाने के लिए सूट किया था। कयास लगाए जा रहे हैं विवेक हादसे के वक्त अपने मोबाइल में व्यस्त था जबकि उसका छोटा भाई सामने से झूलते तार को देख लिया था इसकी वजह से हेमंत की जान बच गई और उसका बड़ा भाई विवेक तार की चपेट में आ जाने से चलते ट्रक से नीचे गिर गया इस हादसे में विवेक की जान चली गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!