Press "Enter" to skip to content

बेटे को बचाने मां ने कुएं में लगाई छलांग दोनों की मौत, गांव में पसरा मातम / Shivpuri News

शिवपुरी: आखिर मां की ममता सागर से भी अधिक गहरी होती है.अपनी संतान को वह संकट में नहीं देख सकती.संतान को मुसीबत में देखकर वह जान की बाजी भी लगा देती है.शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम सलोदा में गुरुवार को कुछ ऐसा ही हुआ.यहां कुएं पर कपड़े धोने के दौरान मां के पास खेलते समय अचानक एक 18 माह का बालक कुएं में गिर गया मां ने अपने 18 माह के बेटे को कुएं में गिरते देखा तो कलेजे के टुकड़े को बचाने मां भी कुएं में कूद गई. लेकिन तैरना नहीं जानने के कारण मां के साथ बेटे की भी कुएं में डूबने से मौत हो गई.बाद में ग्रामीणों ने मां बेटे का शव कुएं से बाहर निकाला.इस घटना से गांव में मातम पसर गया.

बेटे के साथ कपड़े धोने कुएं पर गई थी मां
जानकारी के अनुसार प्रीति पत्नी रामेश्वर कुशवाह उम्र 24 वर्ष अपने 18 माह के बच्चे प्रशांत कुशवाहा के साथ कुएं पर कपड़े धोने गई थी.मां कुएं पर कपड़े धो रही थी इसी दौरान उसका बच्चा कुएं के पास ही खेल रहा था तभी अचानक खेलते हुए बच्चा कुएं में गिर पड़ा जिसे बचाने मां ने भी कुएं में छलांग लगा दी.लेकिन तैराना नहीं आने के कारण मां बेटे की कुएं में डूबने से मौत हो गई.ग्रामीणों ने मां बेटे के शव को कुएं से निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी.
मां बेटे के शव को पीएम के लिए भेजकर पुलिस ने शुरू की जांच
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पोहरी थाना प्रभारी टीआई बलविंदर ढिल्लन ने बताया कि सलोदा गांव में कुएं में डूबने से एक मां बेटे की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि बच्चे को बचाने के लिए मां ने कुएं में छलांग लगाई लेकिन तैरना नहीं जानने के कारण मां बेटे की मौत हो गई है. पुलिस ने मां बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.मर्ग कायम कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!