शिवपुरी: कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना क्षेत्र में एक एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसे नशा करने और जुए की लत थी। वह जुए में 12 हजार रुपये हार गया था और उसे चुका नहीं पा रहा था। इसी के चलते वह परेशान था। इसके बाद उसने फांसी लगा ली।
जानकारी के अनुसार फूल सिंह कुशवाह पुत्र किशन कुशवाह उम्र 24 साल ने मंगलवार की रात फांसी लगा ली। देर शाम वह नशे की लत में घर पर पहुंचा और स्वजनों से विवाद किया। इस दौरान उसने धमकी भी दी कि मैं अपने साथ कुछ गलत कर लूंगा, लेकिन घरवालों ने उसकी इस बात को नजरअंदाज कर दिया। स्वजन के अनुसार वह आए दिन नशे में इस तरह की धमकियां देता रहता था ।
इसलिए इस वार भी उसे गंभीरता से नहीं लिया। बताया जा रहा है कि वह जुए में 12 हजार रुपये हार गया था। इन रुपयों को चुकाने के लिए मंगलवार को वह अपनी बाइक गिरवी रखने के लिए भी कई लोगों के पास पहुंच था, लेकिन किसी ने वाइक गिरवी नहीं रखी। रन्नौद थाना प्रभारी अमित चतुर्वेदी का कहना है कि नशे के आदि युवक का फांसी लगातार आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। फिलहाल मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

जुए में हार गया 12 हज़ार, किसी ने नहीं रखी बाइक गिरवी, फांसी लगाकर की आत्महत्या / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सिंध नदी की अवैध रेत पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 400 ट्रॉली रेत जब्त / Shivpuri News
- जलपरी’ के आरोपों पर मेला संचालक का बड़ा पलटवार: कहा- तय राशि से ज्यादा मांग रहीं रानू राजपूत, सबूत के तौर पर पुलिस को देंगे रिकॉर्डिंग / Shivpuri News
- बंटवारे के विवाद में नरवर तहसील में हाईवोल्टेज ड्रामा: तहसीलदार से विवाद के बाद मोबाइल टॉवर पर चढ़ा ग्रामीण, मां ने तख्त पर सिर पटककर किया हंगामा / Shivpuri News
- वायरल वीडियो के बीच दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने लगाए गंभीर आरोप; एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- मकान विवाद ने लिया हिंसक रूप, आधी रात सड़क पर लाठी-डंडे चले; कई घायल, एफआईआर दर्ज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment