Press "Enter" to skip to content

शिक्षा के मंदिर में लगता हैँ स्मेकियों का जमाबाड़ा, सिरिंज मिली जगह जगह / Shivpuri News

शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 36 के झिंगुरा क्षेत्र में एक ऐसा भी स्कूल है जहां हर रोज शाम ढलते ही नशे की पाठशाला शुरू हो जाती है। नशे के शौकीन स्मैकियों के द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय से सटे हुए खंडहर में नशे की पाठशाला लगाई जाती है। सूत्रों की माने तो कुछ नए युवाओं का भी आना जाना इस खंडहर में शुरू हो गया है।

दअरसल वार्ड क्रमांक 36 के झिंगुरा में स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वॉल टूटी हुई है। जिसकी वजह से स्कूल प्रांगण में सटे हुए खंडर में स्मैकियों के द्वारा आराम से स्मैक के नशे का लुत्फ बेखौफ उठाया जाता है। शाम होने के बाद स्मैकी बड़े ही आराम से खंडहर से निकलकर स्कूल प्रांगण में खुलेआम नशा करते हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग की लापरवाही का दंश स्कूली छात्र-छात्राओं को झेलने पड़ रहा है।

शासकीय प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वॉल का एक हिस्सा काफी समय से टूटा हुआ है इसी से सटा हुआ एक खंडहर भी है। इसी खंडहर में शाम ढलते ही नशा करने वालों का जमावड़ा लग जाता है। चूंकि स्कूल परिसर का मुख्य दरवाजा बंद रहता है। लेकिन नशेड़ियों को स्कूल का खुला प्रांगण भी आराम से बैठकर नशा करने में सहयोग करता है। सुबह होते ही इस खंडहर और स्कूल परिसर में स्मैकियों द्वारा लगाई गई सिरिंज भी फैली हुई देखी जा सकती हैं। ऐसे में इन सिरिंज से स्कूल पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं में HIV फैलने का खतरा भी बना रहता है। इसके बावजूद जिम्मेदार शिक्षा विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है साथ ही पुलिस गश्त पर भी सवालिया निशान उठते हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!