Press "Enter" to skip to content

खुशियाँ बदली मातम में, IIT के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या / Shivpuri News

शिवपुरी: फिजिकल थाना क्षेत्र के बाजपेई कॉलोनी में 20 वर्षीय IIT चयनित छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची फिजिकल थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतक देव दुबे के पिता राजेन्द्र दुबे होमगार्ड में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। देव की एक बहन है। देव अपने माता-पिता के साथ बाजपेई कॉलोनी में रह रहा था। बीती रात परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाने के बाद छत पर टहलने चला गया था। इस बीच देव के परिजन अपने कमरे में जाकर सो गए। देव ने दूसरे माले की छत पर लगे जाल में रस्सी डालकर कुर्सियों के सहारे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज सुबह देव की मां छत पर पहुंची तो बेटे को फांसी पर लटका देख उसकी चींख निकल गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची फिजिकल थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

देव दुबे शुरू से ही पढ़ने में अव्वल रहा है। 12वीं कक्षा में देव को ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी सम्मानित कर चुके हैं। हाल ही में देव ने IIT क्वालीफाई किया था। देव को काउंसलिंग के लिए आज सुबह ग्वालियर जाना था। इसी खुशी में परिजनों ने सुंदरकांड के पाठ का आयोजन शनिवार करने का फैसला लिया था। जिसकी तैयारी में परिजन जुटे थे। लेकिन देव के मन में क्या चल रहा था यह किसी को पता नहीं था। देव के करियर की शुरुआत होने वाली थी इससे पहले ही उसने यह कदम उठा लिया।

फिजिकल थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौर का कहना है कि देव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने देव के लेपटॉप और मोबाइल को कस्टडी में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल, लेपटॉप की जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!