Press "Enter" to skip to content

दो बहनों के भाई नें आँखों के सामने लगाई फांसी, पड़ोसियों नें नहीं की मदद / Shivpuri News

शिवपुरी: फिजीकल थाना क्षेत्र के करौंदी कालोनी में बीती रात दो बहनों की आंखों के सामने उनका भाई फांसी की फंदे पर झूल गया। इस घटना को बंद कमरे की खिड़की से दोनों बहनों ने देखा पड़ोसियों से मदद भी मांंगी। परंतु किसी ने मदद नहीं की, दोनों बहनों ने मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़ा और फंदे पर झूलते भाई को उतारकर अस्पताल लेकर पहुंची। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय हिमांशु खरे पुत्र राजकुमार खरे शहर के दो बत्ती चौराहे पर स्थित गवर्नमेंट म्यूजियम में सफाई कर्मचारी के पद पर पदस्थ था। हिमांशु उर्फ सनी ने देर शाम अपने घर पर बैठ कर शराब पी। शराब पीने के बाद वह घर के अंदर गया और खुद को फांसी लगा ली। जब यह पूरा घटनाक्रम उसकी छोटी बहनों ने देखा तो उन्होंने भाई को फंदे से उतारा और आटो में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

मृतक की बहन कंचन का कहना था कि उसके पापा को कैंसर हो गया है। इसलिए मम्मी-पापा मुंबई गए हैं। दादा रामदयाल बाजार गए हुए थे। भैया शराब पीने का शौकीन था परन्तु वह घर पर ही बैठकर शराब पीता था। बीती रात भी रोजाना की तरह घर पर बैठ कर ड्रिंक रहे थे। उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ और न ही कोई अन्य बात। शराब पीने के बाद वह अंदर गए और खुद को फांसी लगा ली।

कंचन ने बताया कि घर के बाहर वाले कमरे में हिमांशु ने दरवाजा बंद कर फांसी लगाई थी। इसकी खबर हम दोनों बहनों को लग चुकी थी। खिड़की से भाई फांसी पर झूलता दिख रहा था। पड़ोसियों ने मदद मांगी परंतु दरवाजा खुलवाने कोई नहीं आया। अगर पड़ोसी मदद कर दरवाजे को समय पर तोड़ देते तो उसके भाई की जान बच सकती थी। फिजिकल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!