शिवपुरी में एक युवक की पत्नी अपने मायके से 12 नवंबर की रात से लापता हो गई। पत्नी की काफी तलाश इसके बावजूद पत्नी नहीं मिली। पीड़ित ने इसकी शिकायत 13 नवंबर को सिटी कोतवाली में दर्ज कराई थी। इसके बावजूद आज दिनांक तक उसकी पत्नी का कोई सुराग नहीं लग सका। इस पर अब पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत एसपी ऑफिस में दर्ज कराई है। उसे शक है कि उसकी पत्नी को बेच दिया गया है।
थाना तेंदुआ क्षेत्र के चिलावद गांव के रहने वाले पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी 11 साल पहले हुई थी। इस बीच उसे दो बेटे भी हुए। वह मेहनत मजदूरी करने के लिए गांव से शिवपुरी आ गया कई सालों से वह अपने ससुराल लाल माटी में रह रहा था। इसी बीच उसे मजदूरी के अच्छे पैसे मिलने की सूचना लगी इसके बाद वह इंदौर मजदूरी करने के लिए चला गया।
पड़ोसी ने बिगाड़ा पत्नी को, ससुराल वालों ने भगवाया
पीड़ित का कहना है कि जब वह इंदौर में मजदूरी कर रहा था तो उसकी एक मुंहबोली चाची के यहां उसकी पत्नी का आना जाना बना रहता था। उसी मुंहबोली चाची ने उसकी पत्नी को गलत संगत में डलवाया और अपने साथ मिला लिया।
उक्त मुंहबोली चाची के यहां उसका भतीजा का आना जाना बना रहता है। उसे शक है कि उसकी पत्नी उसी के साथ भागी है। इसमें उसके ससुराल वालों ने उस युवक से पैसे का लेनदेन कर उसकी पत्नी को भगा दिया हैं।

11 साल बाद दो बच्चों की मां मायके से भागी, पति ने ससुरालियों सहित मुँह बोली चाची पर लगाए आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment