Press "Enter" to skip to content

पुराने बसस्टेण्ड को गुरु कृपा होटल बाले ने बना लिया कार बेचने का अड्डा / Shivpuri News

शिवपुरी: पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में संचालित होने वाले अंत्योदय रसोई केंद्र के सामने पुरानी कार बेचने वाले दुकानदार ने अपना अड्डा जमा लिया, जिसकी शिकायत यातायात पुलिस को मिली तो उसने अवैध रूप से 4 वाहन खड़े करने पर कार्रवाई की, और चेतावनी भी दी कि आगे से इस तरह से वाहन इस सरकारी परिसर में खड़े न हों।


यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि अवैध रूप से सरकारी बस स्टैंड के पुराने हिस्से में वाहन पार्किंग की जा रही है। और यहां 30 से 40 वाहन पार्क होते हैं।

शिकायत मिलने पर जब सोमवार को मौके पर पहुंच कार्रवाई की तो वहां अवैध रूप से सेल वाहन टैग लगे नजर आए। जिस पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई कर इनके चालान काटे और हिदायत भी दी कि भविष्य में इस तरह से कोई भी वाहन चालक यहां कार पार्किंग ना करें और सरकारी जमीन को वाहन विक्रय केंद्र न बनाएं। हालांकि कुछ वाहन चालक पुलिस के वाहन को आता देख वहां से वाहन लेकर भाग निकले।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!