Press "Enter" to skip to content

दबंगों की दबंगई: गांव से जमीन बेचकर बेदखल करने की कहते हैं दबंग, कर दी मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के ग्राम खरई में गांव के दबंगों की दबंगई सामने आई है. वही गांव के दबंग गांव छोड़ कर बाहर जाने की कहते हैं नहीं जाने पर जान से मारने की धमकी देते हैं वही दो बार युवक की मारपीट भी की जा चुकी है.

जानकारी के अनुसार गजाधर पुत्र उम्मेद कुशवाह निवासी ग्राम खरई थाना बैराड़ ने एसपी को शिकायत करते हुए बताया कि 8 नवंबर 2022 की रात 10 बजे अपने चाचा के लाखन कुशवाह, परमाल कुशवाह, बुद्धा कुशवाह, उनके पुत्र अंतू कुशवाह फसल में पानी दे रहे थे पड़ोस में रहने वाले कमलु रावत उसका लड़का अशोक रावत, नाती छोटू रावत सहित तीन चार लोग हथियार लेकर आए और पुरानी कहासुनी को लेकर एक राय होकर लाठी लोहे के सरियों से हमला बोल दिया जिसमें परमाल कुशवाह के हाथ व पैर फैक्चर हो गए एवं अन्य लोग घायल हो गए वही लाखन कुशवाह के हाथ व शरीर के अन्य जगह चोट आई थी. इनका जिला अस्पताल में उपचार जारी था.

इसी दौरान 21 नवंबर 2022 को सुबह 7:30 बजे बुद्धा कुशवाह पत्नी राम कुशवाह व छोटे भाई लखन कुशवाह परिवार के अन्य सदस्य वोर पर गए थे तभी कमरू रावत, अशोक रावत, सुरेश रावत, हल्की रावत, शुगर रावत, मुन्ना रावत, गोलू रावत सहित अन्य लोग आए और उन्हें धमकी दे डाली वही वहां से भागकर जान बचाई और उन्होंने कहा कि अपनी जमीन बेचकर गांव से भाग जाओ नहीं तो तुम्हें गांव में नहीं रहने देंगे और ट्यूबेल पर पड़े कृषि उपकरण सहित अन्य गृहस्थी के सामान को तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिया एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!