Press "Enter" to skip to content

पड़ोरा चौराहे पर ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, युवक की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर जिले के शिवपुरी के कोलारस थाना क्षेत्र में स्थित पडोरा चौराहे पर एक युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने भाई की ससुराल गुना से लौट रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं।

जानकारी के अनुसार जितेंद्र उर्फ रिंकू पुत्र उम्र 22 साल पुत्र रामधार बघेल निवासी जड़ेरू थाना पारागढ़ मुरैना टाइल्स लगाने का काम बैंगलुरू में कराता है। करीब 15 दिन वह अपने घर मुरैना आया था। जितेंद्र अपने भाई की ससुराल गुना शनिवार का गया था।

जिसके बाद वह रविवार को गुना से मुरैना बाइक से लौट रहा था। दोपहर 3 बजे जैसे ही जितेंद्र पडोरा चौराहा फोरलेन सड़क पर पहुंचा तभी ट्रक से बाइक सवार युवक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जितेंद्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाऊस में रखवा दिया। जिसके बाद सोमवार की शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!