Press "Enter" to skip to content

खेत की मेंढ़ को लेकर हुआ विवाद, कंधे पर लगी युवक को गोली / Shivpuri News

शिवपुरी: दिनारा थाना क्षेत्र के बम्हारी गांव में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में चलते लाठी डंडों के साथ फायरिंग भी हुई। एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों उपचार के लिए करैरा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दिनारा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

जानकारी के अनुसार बम्हारी गांव में खेत की मेढ़ को लेकर भैयालाल जाटव का विवाद विजयराम जाटव से चला आ रहा था। 14 नवंबर को दोनों पक्षों में विवाद हुआ था जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी झगड़े में राजीनामा को लेकर भैयालाल जाटव विजय राम जाटव पर दबाव बना रहा था।

इसी बात को लेकर रात के समय भैयालाल जाटव और उसके दोनों बेटे धर्मेंद्र जाटव और रूपसिंह जाटव ने एक राय होकर विजयराम जाटव और उसके परिजनों पर हमला बोल दिया। दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ इसी दौरान रूपसिंह जाटव ने विजयराम जाटव में कट्टे से गोली मार दी। गोली विजयराम जाटव के कंधे में लगी। जिससे विजयराम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनारा थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए भैयालाल जाटव और उसके एक बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!