शिवपुरी: शिवपुरी के जिला अस्पताल में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई वहीँ बच्चे को सांस लेने की समस्या थी 2 दिन पूर्व बच्चे को भर्ती कराया था वहीँ बच्चे को जिला अस्पताल के PICU में भर्ती किया गया वहीँ बच्चे को ऑक्सीजन लगा था लेकिन सिलेंडर फटने की अफवाह पर मां बच्चे को लेकर भागी और ऑक्सीजन नहीं मिलने की चलते बच्चे की मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार सुमन आदिवासी पत्नी सुरेन्द्र आदिवासी निवासी देवपुर थाना बैराड ने बताया की उसका बच्चा छोटू आदिवासी 1 माह पहले हुआ था, वही बच्चे को लगातार सांस लेने की समस्या थी जिसे 2 दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, और बच्चे को PICU वार्ड में भर्ती किया गया था, आज सिलेंडर फटने की अफवाह के चलते छोटू की मां सुमन आदिवासी बच्चे को लेकर भागी वहीँ बच्चे को ऑक्सीजन नहीं मिलने के चलते संभवत मौत हुई होंगी
यह था मामला
शिवपुरी जिला अस्पताल में मची अफरा तफरी मौके पर पहुंचे कलेक्टर एसपी वजह जानकर रह गए दंग
शिवपुरी जिला अस्पताल में रविवार की देर शाम अचानक से अफरा-तफरी मच गई।मौके पर शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और एसपी राजेश सिंह चंदेल जा पहुंचे,लेकिन अस्पताल में मची इस अफरा-तफरी की वजह जानकर कलेक्टर एसपी भी दंग रह गए। दरअसल रविवार की शाम शिवपुरी जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर के पीआईसीयू में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने की अफवाह उड़ गई। जिसके बाद जनप्रतिनिधियों ने इसकी सूचना तुरंत कलेक्टर एसपी को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे कलेक्टर एसपी ने जब वास्तविकता मालूम की तो पता चला कि किसी ने आईसीयू में लगे ऑक्सीजन सिलेंडर का फ्लो मीटर ब्रेक हो गया जिसमें से निकली आवाज को सुनकर एक शख्स आईसीयू से बाहर भागा और उसने बोला कि आईसीयू में ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया उसे देखकर अन्य लोग भी भाग खड़े हुए। घटना की सूचना जैसे ही जनप्रतिनिधियों को लगी उन्होंने तुरंत इसकी सूचना कलेक्टर एसपी को दी जिस पर तुरंत कलेक्टर एसपी मौके पर पहुंच गए और घटना की वास्तविकता जानकार दंग रह गए।

जिला अस्पताल में भगदड़ से हुई मासूम बच्चे की मौत, सांस लेने की थी समस्या, PICU से भागी बच्चे की मां लेकर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सिंध नदी की अवैध रेत पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 400 ट्रॉली रेत जब्त / Shivpuri News
- जलपरी’ के आरोपों पर मेला संचालक का बड़ा पलटवार: कहा- तय राशि से ज्यादा मांग रहीं रानू राजपूत, सबूत के तौर पर पुलिस को देंगे रिकॉर्डिंग / Shivpuri News
- बंटवारे के विवाद में नरवर तहसील में हाईवोल्टेज ड्रामा: तहसीलदार से विवाद के बाद मोबाइल टॉवर पर चढ़ा ग्रामीण, मां ने तख्त पर सिर पटककर किया हंगामा / Shivpuri News
- वायरल वीडियो के बीच दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने लगाए गंभीर आरोप; एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- मकान विवाद ने लिया हिंसक रूप, आधी रात सड़क पर लाठी-डंडे चले; कई घायल, एफआईआर दर्ज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment