Press "Enter" to skip to content

कोटा कानपुर हाईवे पर गाय को बचाने के फेर में पलटी कार, 5 लोग हुए घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में कोटा कानपुर हाईवे पर रविवार की दोपहर करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार कार गाय को बचाने के फेर में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में कार में सवार एक ही परिवार के 5 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार क्रमांक MP07BA3215 के सामने अचानक से गाय आ गई जिस कारण ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिए जिससे कार के चारों टायर बस्ट हो गए। कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। कार में सवार लोगों को मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कार से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया वहीं बाकी कार सवार लोग दूसरी कार से कोटा के लिए रवाना हो गए बताया जा रहा है कि कार सवार शिवपुरी से कोटा जा रहे थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!