Press "Enter" to skip to content

जादू नहीं विज्ञान है कार्यक्रम में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं रहीं प्रथम / Shivpuri News

शिवपुरी: हर वर्ष शासन द्वारा “जादू नहीं विज्ञान है” कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसमें अंधविश्वास से ढोंगी और पाखंडी लोग किस प्रकार लोगों को भ्रमित करते हैं और अपने जालसाज में फसाकर उनसे मोटी रकम वसूल कर ले जाते हैं.
विद्यार्थियों ने बताया कि जो लोग पाखंड के जरिए सीधे-साधे लोगों को फंसाते हैं वह कोई जादू या टोना नहीं करते बल्कि विज्ञान के प्रयोगों के द्वारा ही लोगों में अंधविश्वास फैलाते हैं यह कार्यक्रम सी एम राइज विधालय में संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बदरवास, सीएम राजे स्कूल बदरवास, मडवासा हाई स्कूल, आगरा हाई स्कूल, अकोदा हाई स्कूल, अटलपुर हाई स्कूल ,श्यामपुरा हाईस्कूल ,धामनटूक हाईस्कूल आदि विद्यालयों ने भाग लिया जिसमें शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं प्रथम स्थान पर रही वही दूसरे स्थान पर सी एम राइज स्कूल के विद्यार्थी द्वितीय स्थान पर रहे और मडवासा हाई स्कूल के विद्यार्थी तृतीय स्थान पर रहे इसके लिए 3 सदस्यों की निर्णायक समिति का गठन किया गया जिसमें खान सर धामनटूक हाई स्कूल के प्राचार्य प्रदीप जैन और नरेंद्र खरे इस समिति के सदस्य रहे इस प्रतियोगिता में श्री राकेश शर्मा जी द्वारा तृतीय स्थान पर आए विद्यालय की घोषणा की गई वही द्वितीय स्थान पर आए सी एम राइज स्कूल बदरवास की घोषणा चंद्र श्रीवास्तव द्वारा की गई और प्रथम स्थान पर रहे शासकीय कन्या उ.मा.वि.बदरवास की घोषणा सी एम राइज विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र गुप्ता जी द्वारा की गई कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कपिल परिहार द्वारा किया गया कार्यक्रम में सभी विद्यालयों के विज्ञान प्राभरी के अलावा सैकड़ों विधार्थी कार्यक्रम में उपस्थित रहे.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!