शिवपुरी: जिले के करैरा तहसील के जुझाई रोड़ पर आतंक का पर्याय बने मनचले बंदर को वन विभाग की टीम के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मनचले बंदर को पकड़ने पहुंची वन विभाग की टीम को मनचले बंदर ने खूब छकाया कई घंटों के प्रयास के बाद मनचले बंदर वन अमले की टीम की पकड़ में आया। रेंजर अनुराग तिवारी का कहना है कि बंदर को ले जाकर नेशनल पार्क की सीमा में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा।
शराब पीकर आया था सुर्खियों में
गौरतलब है कि 17 नवंबर को यह मनचला बंदर सुर्खियों में आया था 17 नवंबर की दोपहर ग्राम जुझाई रोड पर किनारे दो युवक बैठकर शराब पी रहे थे इसी दौरान यह मनचला बंदर पहुंच गया था और उन्हें काटने का भय दिखा कर भगा दिया था। इसके बाद बंदर शराब से भरे गिलास को उठाकर पीने लगा था। शराब से भरे पूरे गिलास को गटकने के बाद मनचले बंदर ने नमकीन के पैकेट को फाड़कर नमकीन खाने का भी लुप्त उठाया। कुछ लोगों ने मनचले बंदर का शराब पीते का वीडियो भी बना लिया था जो सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुआ था।
15 दिनों से क्षेत्र की थी जनता परेशान –
क्षेत्रीय लोगों की माने तो मनचले बंदर की हरकतों से लोग काफी परेशान है यह बंदर 15 दिन पूर्व कहीं से आ गया था जिसके बाद यह बंदर जुझाई रोड़ पर रहने लगा था। यह कभी भी सड़क पर मोटरसाइकिल सवार के पीछे पड़ जाता है तो कभी इस मार्ग से पैदल गुजरने वाले राहगीरों पर भी हमला बोल देता है। इस मार्ग से गुजरने वाले लोग इस बंदर की हरकतों से काफी परेशान हो चुके थे। ग्रामीणों की माने तो अब तक यह बंदर 40 लोगों को काट भी चुका है ग्रामीणों का मानना है कि यह बंदर दिमागी संतुलन खो चुका है इसीलिए ऐसी हरकतों को अंजाम देता है। फिलहाल बंदर के रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

वन विभाग की टीम ने पकड़ा नकलची दारुबाज बंदर, शराब पीकर आय था सुर्खियों में / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment