शिवपुरी: पिछोर थाना क्षेत्र के देवगढ़ गांव में एक बेटा पिता की जान का दुश्मन बना हुआ है। जमीनी विवाद को लेकर बेटे ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। पिता ने इसकी शिकायत पिछोर थाने में पहुंचकर दर्ज कराई है।
देवगढ़ के रहने वाले किसान हरवान लोधी ने बताया कि उसके पांच बेटे है। उसने अपनी जमीन पांचों बेटों में बराबर बांट दी थी। पर उसका सबसे छोटा बेटा सुखदेव लोधी पूरी जमीन पर कब्जा करना चाहता है। इसी बात को लेकर उसकी जान का दुश्मन बना हुआ है।
बहू ने पकड़ा बेटे ने पीटा
पिता ने बताया सुखदेव अपने सगे भाइयों को जमीन पर कब्जा करना चाहता है। वह अपने भाइयों को भी धमकी दे रहा है और रजिस्ट्री में सिर्फ अपना नाम चढ़वाना चाहता है। जब मैंने जमीन हथियाने में बेटे और बहु की मदद करने से मना किया तो इस बात से नाराज होकर बेटे ने मुझसे मारपीट की। बहू ने मेरे हाथ पकड़ लिए और बेटे ने जमकर पीट दिया। बेटा इतने पर ही नहीं रुका उसने कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया जिसमें वह बुरी तरीके से घायल जो गया।
पीड़ित पिता ने अपने बेटे की शिकायत पिछोर थाना सहित एसपी से भी दर्ज कराई है। पिछोर थाना पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment