Press "Enter" to skip to content

चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा जूतों की माला पहनाकर निकाला जुलूस, चोरों ने भी कराई शिकायत दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: खनियाधाना थाना क्षेत्र में चोरों के खिलाफ गांव वाले ऐसा सलूक कर रहे है। जो अब क्षेत्र में चलन बन चुका है। क्षेत्र में चोरी करने आए चोरों को जनता खुद ही पकड़ कर पुलिस के हवाले कर रही है। हाल ही में ओढ़ी गांव में चोरी करने आए 2 चोरों को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया था। आज एक बार फिर मोहारी कला गांव में चोरी करने आए 2 चोरों को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया।

मोहारी कला गांव के रहने वाले हरगोविंद के घर में 4 चोर बीती रात घुसे थे। इसी दौरान चोरों की आहट सुनकर हरगोविंद और परिवार के लोगों की नींद खुल गई। दोनों चोरों को पकड़ लिया। इसी दौरान ग्रामीण भी जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी लेकिन मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। जिसके बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने रोष में आकर सुबह चोरों को जूतों की माला पहनाई और गांव में उनका जुलूस निकाला। इसके बाद चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया।

ग्रामीणों का कहना था कि हरगोविंद के घर में 4 चोर घुसे थे, जिनमें से 2 चोर अंधेरे का फायदा उठाकर अपने दोनों साथियों को छोड़कर बाइक से भाग गए लेकिन 2 चोरों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए दोनों चोरों को गांव वालों ने 1 घर में रात भर बांधकर रखा। पकड़े गए चोरों में से एक राजेंद्र पुत्र रामसेवक लोधी निवासी रामपुरा अछरोनी और दूसरा अजय पुत्र रामसिंह लोधी निवासी गरेठा के रूप में अपनी पहचान बताई गई। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही कुछ ग्रामीणों द्वारा कानून का मज़ाक उड़ाते हुए दोनों चोरों के साथ बुरी तरह मारपीट की गई और दोनों चोरों को जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया। साथ ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया गया। फिलहाल दोनों आरोपियों को खनियांधाना पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर मामला पंजीबद्ध कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!