शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के वमनपुरा गांव में पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया.जिसमें दोनों पक्षों से एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए हैं.दोनों पक्षों की ओर से धारदार हथियारों से किए गए हमले में सिर में चोट लगने से 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया है.पुलिस ने दोनों पक्षों के 6 लोगों के विरुद्ध क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
खेत की मेड़ को लेकर हुआ विवाद:
जानकारी के अनुसार बवनपुरा गांव के निवासी बाइसराम धाकड़ और खरग सिंह कुशवाह के बीच खेत की मेड़ को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है.इसी विवाद को लेकर शुक्रवार की शाम दोनों पक्षों में मुंहवाद से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते ही खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया दोनों पक्षों ने लाठी-डंडे,कुल्हाड़ी और फर्से से एक दूसरे के ऊपर जमकर हमला बोल दिया.बाद में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर झगड़े को शांत कराया.
दोनों पक्षों से महिला सहित छह लोग हुए घायल:
धारदार हथियारों से किए गए हमले में सिर में चोट लगने से बाइसराम धाकड़ गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया है.हमले में बाइसराम धाकड़ का पुत्र नरेंद्र धाकड़ और भतीजा सोनू धाकड़ भी घायल हुए हैं.वहीं दूसरे पक्ष के हीरालाल कुशवाह के सिर में
धारदार हथियारों से चोट लगने के कारण उसे जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया है. हमले में हीरालाल कुशवाहा की पत्नी उमा और भाई खरग सिंह कुशवाह घायल हुए हैं.
पुलिस ने दोनों पक्षों के 6 लोगों के विरुद्ध दर्ज किया केस:
बैराड़ थाना पुलिस ने फरियादी नरेंद्र धाकड़ की रिपोर्ट पर से खरग सिंह कुशवाह हीरालाल कुशवाह और लवकुश कुशवाह के विरुद्ध धारा 307 प्राणघातक हमले का केस दर्ज किया है.वहीं खरग सिंह कुशवाहा की रिपोर्ट पर से बाइसराम नरेंद्र और सोनू धाकड़ के विरुद्ध धारा 324 मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है.

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल 2 की हालत नाज़ुक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सिंध नदी की अवैध रेत पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 400 ट्रॉली रेत जब्त / Shivpuri News
- जलपरी’ के आरोपों पर मेला संचालक का बड़ा पलटवार: कहा- तय राशि से ज्यादा मांग रहीं रानू राजपूत, सबूत के तौर पर पुलिस को देंगे रिकॉर्डिंग / Shivpuri News
- बंटवारे के विवाद में नरवर तहसील में हाईवोल्टेज ड्रामा: तहसीलदार से विवाद के बाद मोबाइल टॉवर पर चढ़ा ग्रामीण, मां ने तख्त पर सिर पटककर किया हंगामा / Shivpuri News
- वायरल वीडियो के बीच दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने लगाए गंभीर आरोप; एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- मकान विवाद ने लिया हिंसक रूप, आधी रात सड़क पर लाठी-डंडे चले; कई घायल, एफआईआर दर्ज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment