Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर: तलबार से किया पड़ोसियों पर हमला, घायल रिपोर्ट लिखने गए तो थाने में कर दी मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी: देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर घर के सामने लड़कों को बैठाने से मना करने पर पड़ोसी ने 10, 12 लड़कों के साथ मिलकर एक दंपति पर हमला बोल दिया। मारपीट की इस घटना में पति पत्नी के साथ उनका पुत्र भी घायल हुआ है। पीड़ित इदरीश खान ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर घर के सामने लड़कों को बैठाने से मना करने पर पड़ोसी मोइन खान सईद खान और आबिद खान ने उसकी पत्नी के साथ गाली गलौज कर दी जब इस बात का विरोध उसने किया तो मोइन खान ने 10 12 लड़कों के साथ मिलकर तलवार से हमला कर उसे उसकी पत्नी सायना और बेटे अरशान को घायल कर दिया। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट देना थाना पहुंचकर दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रकरण जांच में ले लिया है।

आपको बता दें की थाने में जब घायल रिपोर्ट लिखाने पहुंचे तो हमलावर पीछे से थाने पहुचे गए, और थाने मेम ही जमकर मारपीट कर दी, वहीँ हमलाबरों में पुलिस का भी भय दिखाई नहीं दिया. और हमला कर दिया, सूत्रों की माने तो थाने में सरकारी सम्पत्ति की भी तोड़फोड़ हुई हैँ.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!