Press "Enter" to skip to content

BA की छात्रा काजल प्रजापति का सड़क पर मोबाइल छीनकर भागा बदमाश, लोगों ने पकड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी: फिजिकल थाने से कुछ ही दूरी पर एक बी.ए द्वितीय वर्ष की छात्रा से मोबाइल को लूटने का मामला सामने आया है। छात्रा ने इसकी शिकायत फिजिकल थाने में दर्ज कराई है। संजय कॉलोनी की रहने वाली छात्रा काजल प्रजापति ने बताया कि वह आज कोचिंग पढ़ कर अन्य छात्राओं के साथ लौट रही थी। इसी दौरान वह साईं बाबा मंदिर और गणेश गली के बीच से गुजरने वाली संकरी गली से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान पीछे से एक युवक उसका मोबाइल छीन कर भाग गया। इसकी शिकायत उसने फिजिकल थाने में दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार जैसे ही छात्रा का मोबाइल अज्ञात बदमाश ने छीनते हुए भागा। वहीं पास में कुछ युवक खड़े थे। जिन्होंने उक्त बदमाश का पीछा किया। इसी दौरान कुछ दूरी पर बदमाश एक घर में घुस गया और मोबाइल को बाहर ही फेंक दिया। फिजिकल थाना पुलिस ने मोबाइल को बरामद कर छात्रा को सौंप दिया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश रामकुमार बाथम उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!