Press "Enter" to skip to content

सिंचाई के लिए नहर का पानी नहीं मिलने से परेशान किसान बैठे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर / Shivpuri News

शिवपुरी: बैराड़ तहसील क्षेत्र के पचीपुरा तालाब से सिंचाई के लिए नहर का पानी नहीं मिलने से परेशान किसान शुक्रवार को बैराड़ तहसील कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। किसानों ने बताया कि रवि फसल की बोवनी के लिए किसानों को अभी तक नहर से पानी नहीं मिल पाया है। नहर से पानी देने की मांग को लेकर उन्होंने जल संसाधन विभाग तहसीलदार और यहां तक कि पुलिस को भी आवेदन दिया है बावजूद इसके किसानों की सुनवाई नहीं की गई जिससे आक्रोशित किसान अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!