Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी पुलिस की बड़ी सफलता: 14 लूटों का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 8 लाख का माल बरामद / Shivpuri News

शिवपुरी: 6 नवंबर 2022 को सुभाष गुर्जर पुत्र मेहताब सिंह गुर्जर उम्र 19 साल निवासी ग्राम दुमदुमा थाना करैरा ने चौकी सुनारी पर रिपोर्ट किया कि दिनांक 05.11.2022 को लगभग 19.00 बजे मैं व मेरी भाभी रुकमणी, बहिन अंजू मो0सा0 से रिश्तेदारी में ग्राम रैपुरा जा रहे थे उसी समय ग्राम रायपहाङी लमकना के बीच आम रोड पर एक काले रंग की हीरो मोटर सायकिल बिना नम्बर पर तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कट्टा अङाकर व गोली मारकर सोने की बिजली, सोने की दो अंगूठी, सोने का मंगलसूत्र, पुतली लूट कर ले जाने की रिपोर्ट की थी जिसकी सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत काकर अप0क्र0 679/22 धारा 394 भादवि, 11/13 एमपीडीपीव्हीके एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया.

पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुये आरोपियों कि जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिये एवं विशेष पुलिस टीम का गठन किया. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन मे पुलिस अधीक्षक दतिया अमन सिंह राठौर के सहयोग से अति0 पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया के मार्गदर्शन में एस.डी.ओ.पी. संजय चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारदात की पतारसी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया. मुखबिर की सूचना पर से मंगला माता मंदिर के पास पहाङी ग्राम भैसा मजरा दुर्गापुर पर पुलिस टीम द्वारा दबिस दी तो वहां मौजूद तीन व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें पुलिस फोर्स की मदद से घेर कर पकङा, नाम व पता पूछा तो पहला आरोपी ग्राम पलोथर थाना जिगना, दूसरा आरोपी ग्राम गेवरा थाना रक्सा जिला झांसी, तीसरा आरोपी ग्राम उदगवां थाना जिगना जिला दतिया का होना बताया एवं हिकमत अमली से पूछताछ करने पर अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर करैरा, भौंती, खोङ, शिवपुरी, सुभाषपुरा, अमोला, कोलारस, खनियाधाना, पिछोर क्षेत्र में 14 लूट की घटनाओं का खुलासा किया, पुलिस द्वारा अन्य तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर आरोपियों की निशादेही से लूट का माल करीब 08 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात व घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा एक जिन्दा राउन्ड व दो मोटर सायकिलें बरामद की गयी है.

यह रहा लूटों का विवरण
पहली लूट- दिनांक 05.11.2022 को तीन आरोपियों द्वारा ग्राम रायपहाडी एवं लमकना के बीच आमरोड पर हमने काली रंग की हीरों मोटरसाईकिल से रास्ते मे जा रहे एक लङका व एक औरत पर कट्टा अङाकर, गोली मारकर सोने की झुमकी, अंगुठी, मंगलसूत्र व पुतैया की लूट की थी ।
दूसरी लूट- आज से करीवन डेढ-दो महिने पहले खोड क्षेत्र में तीन आरोपियों द्वारा ग्राम उदयपुरा की रतनगढ टेकरी कच्चे रास्ते पर काले रंग की पैशन प्रो गाडी से एक महिला एवं पुरूष की कट्टा अडा कर एक मोवाईल सैमसंग कंपनी का दो सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र, दो सोने की झुमकी, एक सोने की पुतैया , एक सोने की चैन, महिला के पेरों की चांदी की तोडियां, पर्श की लूट की थी ।
तीसरी लूट- आज से करीव 24-25 दिन पहले रात करीवन 07.30-08.00 के बीच में तीन आरोपियों ने बेरखेडा तिराहे के नीचे काली पहाडियां पुलिया पर काले रंग की पल्सर से एक औरत व आदमी की मोटरसाईकिल को रोककर आदमी की कनपटी पर कट्टा लगाकर औरत जो गहने पहनी थी एवं बैंग मे रखे हुए गहने छीन लिए थे. औरत एवं बैग मे रखे गहने व सोंने की पांच अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र, सोने की एक जोडीं झुमकी, एक जोडी बृजबाला, एक सोने की पुतैया, एक बैंदा, चांदी की पायल, दो बीबों कंपनी का मोबाईल छीन कर ले गये थे ।
चौथी लूट- आज से करीव 5-6 महिने पहले शाम चार बजे करीवन ग्राम कालीपहाडी हाईवे पर अबध होटल के आगे पर दो अपाचे गाडी से एक अपाचे गाडीं पर चार आरोपियों द्वारा एक व्यक्ति की मोटरसाईकिल रोककर कट्टा अड़ाकर 31,000 रूपये बैंग सहित एवं एक मोबाईल छीन कर ले गये थे ।

पांचवी लूट- आज से करीवन 1 महीने पहले चार आरोपियों द्वारा धर्मपुरा गांव के पास हीरो होन्डा मोटरसाईकिल से जा रहे एक आदमी एवं औरत को रोककर हमने दो मोटरसाईकिल से कट्टा अडाकर दो अंगूठी, दो मंगलसूत्र, कान की झुमकी , नाक का कांटा , चांदी का कमर पट्टा एवं चांदी की पायल , 4000 रूपये पर्श सहित छीन कर ले गये थे ।
छटवीं लूट- आज से करीव पांच माह पहले तीन आरोपियों द्वारा दोपहर करीवन 02.30 बजे मुंगावली स्कूल के पास पैशन प्रो मो.सा. से एक मोटरसाईकिल से बैठे तीन लोगों को रोककर महिला के गहने सोने का हार, मंगलसूत्र छीन कर ले गये थे.
सातवी लूट आज से करीवन 5 माह पूर्व दो आरोपियों ग्राम बमेरा के पहले एक ब्यक्ति से मोटरसाईकिल से जाते समय बैंग छीनकर भाग गये थे एवं कट्टे से धमकाया था ।
आठवी लूट- आज से करीब 03 माह पूर्व शाम के वक्त सलैया गांव के आगे मोङ पर दो आरोपियों द्वारा एक मोटर सायकिल जिस पर एक व्यक्ति बैठा था उस पर कट्टा अङाकर बैग छीनने का प्रयास किया था.
नौवी लूट- आज से करीवन 5 माह पहले चार आरोपियों द्वारा अपाचे एवं पेशन प्रो मोटरसाईकिल से सुभाषपुरा क्षेत्र मे जंगल मे बनी टपरिया मे से आठ बकरियां की चोरी की थी जिसमे बकरियों के मालिक के जागने से उसने हमे रोका था तो हमने उसकी बहीं पडीं लकडी से मारपीट कर दी और जब बह अधमरा होकर गिर पडा तो हम उसे बहीं छोडकर बकलियां लूट कर भाग गये थे ।
दसवीं लूट- आज से करीब चार महीने पहले सुभाषपुरा क्षेत्र मे ही तीन आरोपियों द्वारा अपाचे मोटरसाईकिल से मोहना से शिवपुरी जाते हुए एक मोटरसाईकिल चालक को रोककर कट्टा अडाकर उसके बैंग मे रखे हुए रूपये एवं मोबाईल एवं टैवलेट की लूट कर ले गये थे । मोबाईल तथा टैवलेट हमने चलते हुए तोडकर नदी मे फैंक दिये थे
ग्यारवीं चोरी- आज से करीब 15 दिन पहले तीन आरोपियों द्वारा कङोरा पहाङिया के पास एक हीरो एचएफ डिलेक्स मोटर सायकिल चोरी कर ले गये थे ।
बाहरवीं लूट- आज से करीब 15 दिन पूर्व दो आरोपियों द्वारा पल्सर मोटर सायकिल से एक मो0सा0 से जा रहे एक औरत व एक आदमी का खनियाधाना क्षेत्र जैरा घाटी के पास एक मोबाइल एवं एक बैग छीना था, बैग में 17 हजार रुपये नगद लूट कर ले गये थे ।
तेहरवीं लूट- आज से करीब 11 माह पूर्व शाम करीब 04 बजे दो आरोपियों द्वारा दिनारा पिछोर रोड कमलेश्वर मंदिर के पास एक व्यक्ति से थैला एक लाख रुपये थे, छीन कर भागे थे ।
चौहदवी लूट- आज से करीब एक साल पहले रात करीब 12 बजे चार आरोपियों द्वारा शिवपुरी झांसी हाईवे रोड सुजवाया मोङ के आगे एक कार खङी थी उस कार में बैठे व्यक्ति से तीन मोबाइल, 08 हजार रुपये व महिला से कान के सोने के टोप्स लूट कर ले गये थे ।
उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने व लूटे गये माल की बरामदगी करने में थाना प्रभारी करैरा निरी0 सतीश सिंह चौहान, अमोला थाना प्रभारी उनि संतोष भार्गव, उनि राघवेन्द्र यादव, उनि कुलदीप सिंह, उनि बी0आर0 पुरोहित, उनि अरविन्द चौहान थाना बैराङ, चौकी हिम्मतपुर चौकी प्रभारी नितिन भार्गव, चौकी खोङ प्रभारी उनि अंशुल गुप्ता, थाना प्रभारी सुरवाया उनि रामेन्द्र चौहान, चौकी थनरा प्रभारी सउनि सतीश जयंत एवं थाना प्रभारी जिगना जिला दतिया, सउनि विवेक भट्ट, सउनि जितेन्द्र जाट, कावा.प्रआऱ जगदीश सिंह, कावा. प्रआर. हिमांशु जोशी, आर0 सोनू पाण्डेय, आर0 874 प्रभजोत सिंह, आर0 सोनू श्रीवास्तव, आर0 सतेन्द्र सिंह, आर0 ओमप्रकाश रावत, आर0 अमित यादव, आर0 सुखवीर, आर. अनिल यादव, आर0 संजीव श्रीवास्तव, आर. संदीप सिंह, आर. चा. रामहुजूर यादव की सराहनीय भूमिका रही है ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!