शिवपुरी: पिछोर थाना क्षेत्र के लभेड़ा गांव में 35 वर्षीय महिला अवस्था बाई लोधी की कुएं में डूबने से हुई मौत मृतका के भाई राजेश लोधी ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है.
मृतका के भाई का कहना है कि पहले भी कई बार मेरी बहन को उसके पति ने मारने की कोशिश की है लेकिन उसने इस बार मेरी बहन की हत्या कर दी मृतका के भाई का कहना है कि मेरी बहन पानी में तैरना जानती थी कुएं में डूबने से उसकी मौत नहीं हुई है मेरी बहन की हत्या की गई है इस तरह मृतका के भाई ने साफ तौर पर मृतका के पति पर हत्या का आरोप लगाया है, इस मामले में पुलिस का कहना है कि जैसे ही घटना की जानकारी हमें लगी हम मौके पर पहुंचे तब जाकर जानकारी मिली की मृतका रात से ही घर से लापता थी और सुबह उसका शव कुएं में मिला, शव को कुएं से बाहर निकाल कर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जानकारी लगेगी कि मृतका की मृत्यु किस कारण हुई है जांच का विषय है जांच के बाद ही कुछ कार्यवाही कर पाएंगे.











Be First to Comment