शिवपुरी: जिले के करैरा तहसील क्षेत्र में एक शराबी बंदर का वीडियो सोशल साइट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक मनचला बंदर शराब के पैग लगाते हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है इसके साथ ही बंदर शराब पीने के बाद चखना का भी लुप्त उठाता हुआ दिखाई दे रहा है।
जानकारी के अनुसार यह वीडियो करैरा तहसील के ग्राम जुझाई रोड से सामने आया है। इस मार्ग के किनारे दो युवक बैठकर शराब पी रहे थे इसी दौरान यह मनचला बंदर पहुंच गया और उन्हें काटने का भय दिखा कर भागने को मजबूर कर दिया। इसके बाद बंदर शराब से भरे गिलास को उठाकर पीने लगा। शराब से भरे पूरे गिलास को एक बार में गटकने के बाद मनचले बंदर ने नमकीन के पैकेट को फाड़कर नमकीन खाने का भी लुप्त उठाया। मनचला बंदर फिर दूसरे गिलास में भी भरी हुई शराब को एक झटके में पी गया। जिन दो युवकों को इस मनचले बंदर ने खदेड़ दिया था उन्हीं के द्वारा बंदर के शराब पीने का वीडियो बना लिया गया।
क्षेत्रीय लोगों की माने तो मनचले बंदर की हरकतों से लोग काफी परेशान है यह कभी भी सड़क पर मोटरसाइकिल सवार के पीछे पड़ जाता है तो कभी इस मार्ग से पैदल गुजरने वाले राहगीरों पर भी हमला बोल देता है। इस मार्ग से गुजरने वाले लोग इस बंदर की हरकतों से काफी परेशान हो चुके हैं ग्रामीणों का मानना है कि यह बंदर दिमागी संतुलन खो चुका है इसीलिए ऐसी हरकतों को अंजाम देता है।

शराब के पैग लेते हुए बंदर का वीडियो वायरल, साथ में चकना भी खाया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मध्यप्रदेश महा वाल्मीकि पंचायत ने शिवपुरी के सुधीर कोड़े को बनाया युवा विंग का प्रदेश अध्यक्ष / Shivpuri News
- रिश्वत मांगने के आरोप में पोहरी एसडीएम और पटवारी पर एफआईआर, ईओडब्ल्यू ने शुरू की जांच / Shivpuri News
- करैरा पुलिस का बड़ा खुलासा: 4 चोरी की बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- करैरा में अवैध रेत पर प्रशासन का शिकंजा, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त / Shivpuri News
- मारपीट, छेड़छाड़ और लूट का आरोप, पीड़ित महिलाओं ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment