Press "Enter" to skip to content

दूध में मिलावट को लेकर दो दूधियों में हुआ विवाद, मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के खरई गांव की एक दूध डेयरी पर पर मिलावटी दूध को लेकर दो दूधियों में विवाद हो गया। इस विवाद में एक पक्ष ने अपने सहयोगियों के साथ दूसरे पक्ष की जमकर मारपीट कर दी। पीड़ित की शिकायत पर तेंदुआ थाना पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

जानकारी के अनुसार खरई गांव में स्थित दूध डेयरी पर डेयरी संचालक राधेपाल ने बिना जांच के दूधियों से दूध लेने का मना कर दिया था। राधे पाल का कहना था कि बीते रोज उसे किसी दूधिये के द्वारा मिलावटी दूध दे दिया था। इसके चलते उसे घाटा उठाना पड़ा था।

डेयरी पर खड़े दूध देने के लिए आए ग्राम खेरोना के दूधिये राजेश पाल ने ग्राम सरखण्डी से डेयरी पर दूध देने पहुंचे मेहरबान यादव के दूध को मिलावटी बताते हुए झगड़ा शुरू कर दिया। मेहरबान का कहना था कि डेयरी पर जांच में सामने आ जायेगा कि किसका मिलावटी दूध है।

इसी बात से नाराज होकर राजेश रावत ने अपने दो साथियों को डेयरी पर बुला लिया और मेहरबान यादव की जमकर लाठी-डंडों से पीट दिया। मेहरबान ने इसी शिकायत तेंदुआ थाना पहुंचकर दर्ज कराई है।

तेंदुआ पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर राजेश रावत, राम कुमार रावत, मिल्ला रावत के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!