Press "Enter" to skip to content

ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट कर 19 हज़ार नगदी सहित मोबाइल लेकर फरार हुए 2 बदमाश / Shivpuri News

शिवपुरी: सिटी कोतवाली क्षेत्र में ट्रक चालक के साथ दो अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर उसकी जेब मे रखे 19 हजार रुपए और मोबाइल लूट कर फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने बुधवार की शाम जांच के बाद अज्ञात बदमाशों पर लूट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

ट्रक चालक सुनील वर्मा ने बताया कि वह होटल पीएस के पास ही किराए के मकान में रहता है। मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे वह अपने घर से ट्रक पर जाने के लिए पैदल निकला। उसकी जेब में ट्रक की सिलक (पैसे) के 19 हजार रुपए रखे हुए थे। वह अपने घर से कुछ ही दूरी पर निकला था, तभी उसे दो अज्ञात बदमाश मिल गए और उन दोनो बदमाशों ने मारपीट करते हुए उसके पास से 19 हजार रुपए व उसका मोबाइल लूट लिया। घटना के बाद वह सिटी कोतवाली पहुंचा और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!