शिवपुरी: शिवपुरी के ग्राम भोंती की रहने वाली महिला ने आज एसपी से आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है महिला ने बताया कि वह गर्भवती है और चचिया ससुर मेहरबान लोधी के पुत्र ने बेरहमी से मारपीट कर दी है और मैं गर्भवती हूं थाने पर सुनवाई नहीं होने के चलते एसपी से गुहार लगाई है.
जानकारी के अनुसार रानी लोधी पत्नी जयकुमार लोधी निवासी ग्राम भोंती ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि वह 9 माह की गर्भवती है और उसके चचिया ससुर मेहरबान लोधी पुत्र कम्बोजा लोधी एवं मेहरबान लोधी के पुत्र महेंद्र और जितेंद्र लोधी द्वारा मेरे साथ बेबजह गाली गलौज व मारपीट की महिला ने बताया कि पति मजदूर का कार्य करते हैं और वह मजदूरी के लिए सुबह से ही निकल जाते हैं तथा मेरे ससुर विकलांग व्यक्ति हैं और घर से नहीं निकल पाते हैं जिसके चलते चचिया ससुर मेहरबान लोधी और उसके लड़के महेंद्र और जितेंद्र लोधी ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी है.
महिला ने बताया कि 6 नवंबर को शिकायती आवेदन थाने में दिया था इसके बाद धमकी देकर राजीनामा करवा लिया 15 नवंबर को शाम 7 बजे अपने घर पर अकेली थी तभी मेहरबान लोधी और उसके लड़के महेंद्र और जीतेंद्र लोधी लाठी कुल्हाड़ी लेकर आए और गालियां देने लगे जब विरोध किया तो बेरहमी से मारपीट कर दी महिला के शरीर पर चोट आई हैं महिला ने बताया कि उसके पेट में बच्चा पल रहा है उसे भी खतरा बना हुआ है महिला ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

9 माह की गर्भवती महिला के साथ ससुर और ससुर के लड़के ने की मारपीट / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मध्यप्रदेश महा वाल्मीकि पंचायत ने शिवपुरी के सुधीर कोड़े को बनाया युवा विंग का प्रदेश अध्यक्ष / Shivpuri News
- रिश्वत मांगने के आरोप में पोहरी एसडीएम और पटवारी पर एफआईआर, ईओडब्ल्यू ने शुरू की जांच / Shivpuri News
- करैरा पुलिस का बड़ा खुलासा: 4 चोरी की बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- करैरा में अवैध रेत पर प्रशासन का शिकंजा, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त / Shivpuri News
- मारपीट, छेड़छाड़ और लूट का आरोप, पीड़ित महिलाओं ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment