खनियांधाना पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता चोरी के पांच ट्रैक्टर किये बरामद
शिवपुरी: खनियांधाना थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्रबासी काफी परेशान थे और खनियाधाना थाना प्रभारी को इसकी शिकायतें कर चुके थे मामले की गम्भीरता को देखते हुए थाना प्रभारी तीमेश छारी ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और मुखबिर से सूचना मिली कि खनियांधाना थाना क्षेत्र के नयागांव गुडर में एक ब्यक्ति सस्ते दामों में ट्रैक्टर बेचता है जिस पर तुरंत थाना प्रभारी खनियांधाना ने पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल को अबगत कराया जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसडीओपी पिछोर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ने एक टीम बनाकर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान नयागांव गूडर में दबिश दी तो आरोपी संतोष लोधी के घर पर ही मिला जब आरोपी के घर के पीछे बने टपरे में एक नीले रंग का सोनालिका ट्रेक्टर व दो लाल रंग के महेंद्र ट्रेक्टर खड़े मिले जिनपर कोई नंबर नही था खनियांधाना पुलिस ने तीनों ट्रेक्टर को मौके पर जप्त किया और वही दूसरे आरोपी श्री राम यादव निवासी बेलवावड़ी से एक ट्रैक्टर जप्त किया ऐसे मिला कर कुल 5 ट्रेक्टर खनियांधाना पुलिस ने जप्त किये है जिनकी कुल लागत 35 लाख रुपये आंकी गई है फिलहाल पांच चोरी के ट्रेक्टरों सहित आरोपी को पकड़ कर थाने लाये ओर आरोपी और बिभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।






Be First to Comment