Press "Enter" to skip to content

सलकनपुर के माता मंदिर में चोरी, ड्यूटी पर तैनात 18वीं बटालियन शिवपुरी के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड / Shivpuri News

शिवपुरी: मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ सलकनपुर देवी धाम में लाखों की चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चोर नोटों से भरे छह बोरे साथ ले गए हैं। इस मामले में ड्यूटी पर तैनात 18वीं बटालियन शिवपुरी के पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।
नोटों से भरे छह बोरे ले गए चोर
मिली जानकारी के अनुसार मंदिर से करीब 8 लाख की चोरी हुई है। बताया जा रहा है कि चोर अपने साथ छह बोरियां ले गए हैं। जबकि नोटों से भरे दो बोरे रोपवे के पास मिले हैं। चोरों ने मंदिर परिसर में बने स्ट्रांग रूम का ताला तोड़कर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल अधिकारियों ने चोरी की रकम की पुष्टि नहीं की है। घटना का जानकारी मिलने के बाद से आईजी, सीहोर एसपी और कलेक्टर सहित पूरा प्रशासनिक अमला मंदिर में मौजूद है। रेहटी और बुदनी पुलिस ने नाकाबंदी कर लिया है। जिसकी जांच की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!