Press "Enter" to skip to content

लहसुन लगाने को लेकर हुआ विवाद सास ससुर ने कर दी बहू की मारपीट, 3 साल पहले पति का हो चुका है देहांत / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कमलपुर में खेत पर लहसुन लगा रही बहू की सास ससुर ने उस समय मारपीट कर दी जब बहू खेत पर लहसुन लगा रही थी लहसुन लगाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि सास ससुर ने एक राय होकर बहू की मारपीट कर दी.

जानकारी के अनुसार कौशल्या रजक पत्नी सोहन रजक निवासी ग्राम कमलपुर तहसील पिछोर ने महिला थाना प्रभारी को एक आवेदन सौंपा है जिसमें उसने बताया है कि वह ग्राम कमलपुर की निवासी है वही उसके पति का देहांत 3 साल पहले हो चुका है उसकी एक 9 वर्ष की छोटी बेटी है वह मजदूरी कर अपना जीवन यापन करती है खेत पर लहसुन लगा रही थी तभी लहसुन लगाने के कारण ससुर कैलाश रजक एवं सास सरुपी रजक ने बहू की बुरी तरह मारपीट कर दी जिसके सर एवं पेट, हाथ में चोट आई है. महिला थाना प्रभारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!