शिवपुरी नगर पालिका में बिजली पानी और साफ-सफाई जैसी समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने सीएमओ के खिलाफ मौर्चा खोल रखा है.कांग्रेस पार्षद बीते 4 दिनों से इन समस्याओं को लेकर शहर की सड़कों पार्क और अधिकारियों के बंगलों पर झाड़ू लगाकर विरोध प्रदर्शन कर आंदोलन कर रहे हैं.इसी क्रम में सोमवार को कांग्रेस पार्षदों ने भैंस के आगे बीन बजाकर सीएमओ पर मनमानी का आरोप लगा कर विरोध प्रदर्शन किया.कांग्रेस पार्षद डोल नगाड़ो के साथ नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और भैस के आगे बीन बजाई.
कांग्रेस पार्षद और नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष शशि शर्मा ने बताया की शिवपुरी नगर पालिका परिषद का गठन हुए 4 महीने बीत चुके हैं इसके बाद भी CMO के द्वारा वार्डों में साफ सफाई पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. जिस कारण वार्ड के नागरिकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.नेता प्रतिपक्ष शशि शर्मा ने आरोप लगाया कि CMO शैलेश अवस्थी ना फ़ोन उठाते हैं और ना ही मिलते है इसका विरोध आज भैस के आगे बीन बजाकर किया.
पार्षदों ने बताया की बैठक बसूली का ठेका नहीं हुआ ना ही टेंडर लगा क्यों नहीं लगा इस बात पर भी पार्षदों ने सवालिया निशान खड़ा किया है वही सड़क, पानी, नाली, स्ट्रीट लाइट जैसी काफ़ी समस्याएं हैं लेकिन CMO शैलेश अवस्थी किसी भी फ़ाइल को आगे नहीं बड़ा रहे हैं,वही 1 लाख से नीचे की फ़ाइल नहीं ले रहे हैं कांग्रेस पार्षदों ने बताया की सभी वार्डो में ऐसा ही माहौल है.लेकिन भाजपा के पार्षदों की मजबूरी है इसी के चलते वो सामने नहीं आ रहे है वहीँ उन्होंने कहा की CMO खुद जाकर वार्ड में देखें की क्या हालात है.पार्षदों ने बताया की अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगे भूख हड़ताल करेंगे और नगरपालिका में टैंट लगाकर धरना प्रदर्शन करेंगे.

बिजली पानी और साफ-सफाई की समस्याओं को लेकर पार्षदों ने सीएमओ के खिलाफ खोला मोर्चा भैंस के आगे बीन बजाकर दर्ज कराया विरोध / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment