शिवपुरी: जिले में कोटा झांसी फोरलेन हाईवे पर सुरवाया गांव के पास धान की पराली से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई.वह तो गनीमत रही कि पास ही में मौजूद ढाबा संचालक विवेक गुर्जर और ग्रामीणों ने मशक्कत कर सिंगल फेज पानी की मोटरें चलाकर आग पर काबू पा लिया अन्यथा ट्रैक्टर ट्रॉली में आग लगने की वजह से बड़ा हादसा भी घटित हो सकता था. ट्रैक्टर ट्रॉली में आग लगने की यह पूरी घटना
ढाबे पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.
ट्रैक्टर ट्रॉली में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना:
जानकारी के अनुसार रामवीर गुर्जर निवासी ग्राम मझेरा ट्रैक्टर ट्रॉली में करेरा से धान की पराली भरकर लौट रहा था.तभी सुरवाया निकलते ही शिवपुरी ढाबे के पास लोगों ने ट्रैक्टर ट्रॉली से धुआं उठता देखा जिस पर ट्रैक्टर ड्राइवर ने ट्रैक्टर ट्रॉली को एक तरफ खड़ा कर दिया ग्रामीणों ने पानी की मोटर चला कर आग को बुझाया.सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई थी.संभावना जताई जा रही है कि ट्रैक्टर के पीछे उजाले के लिए अलग से लाइट लगा दी गई थी संभवतः उसी में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई.

हाईवे पर चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लगने से मची अफरा-तफरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में मिलेगी सही दिशा, शिवपुरी में होगा SSAT टेस्ट व करियर गाइडेंस सेमिनार / Shivpuri News<br>
- स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, अरवाज व साथियों ने परिवार से की मारपीट / Shivpuri News
- शिवपुरी में 1.53 करोड़ की चोरी का खुलासा, डीजीपी ने एसडीओपी को भेजा प्रशंसा पत्र / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी में कक्षा 10 के छात्रों को भावभीनी विदाई, महिला शिक्षकों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- शिवपुरी के न्यू ब्लॉक में टक्कर का विवाद बना फायरिंग तक, दो राउंड फायर से दहशत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment